फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी और पाला जामने के कारण मुगल रोड तीन महीने के लिए बंद कर दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कुछ दिन से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्र में हो रही बर्फबारी के बाद मुगल रोड को बर्फ और पाला जमने के कारण तीन माह के लिए बंद कर दिया गया है। मुगल रोड अथॉरिटी के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लियाकत अली ने बुधवार को सुरनकोट स्थित कार्यालय में बताया कि बर्फबारी के चलते अब मुगल रोड पर तापमान शून्य से 10 से 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। इसके कारण सड़क पर पहाड़ों से गिरने वाला पानी भी बर्फ की तरह जमने लगा है। उस पर पाले की छह इंच तक परत भी जम जाती है। ऐसे में मार्ग पर होने वाली फिसलन से हादसों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ऐसे में जानी नुकसान को बचाने के लिए मुगल रोड को तीन माह तक बंद कर दिया गया है। लियाकत अली का कहना है कि हालांकि अभी तक मुगलरोड पूरी तरह बंद करने के लिए सरकारी तौर पर कोई आदेश नहीं आया है, परंतु हमने जो निरीक्षण किया है, उसके हिसाब से अब यह मार्ग तीन माह तक किसी भी प्रकार की आवाजाही के लिए नहीं खुलने वाला है। हमने मंगलवार को सेना के आग्रह पर पनाड से पोशाना सैन्य शिविर तक मुगलरोड से बर्फ हटा कर सैन्य वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी थी। ताकि सैन्य शिविर तक राशन पानी पहुंच सके। पोशाना से आगे सड़क खोलना असंभव है। मेरा मुगलरोड पर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए जाने वालों से भी आग्रह है कि वह उस तरफ जाने से परहेज करें। क्योंकि सड़क पर फिसलन के साथ कई स्थानों पर भूस्खलन का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें