पुंछ। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट के साथ ही हर तरफ पड़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग और रेडक्रास सोसायटी ने नगर में बस अड्डे, बाजारों, पुंछ किले के बाहर और शंकर नगर मोहल्ला में खुले में रह रहे बेघर एवं मानसिक रूप से कमजोर लोगों में कंबल वितरित किए। ताकि उन्हें इस ठंड में रात गुजारने में कुछ राहत मिल सके। उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर बुधवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शकील अहमद कर्मचारियों और रेडक्रास सोसायटी के कर्मचारियों के साथ लोगों के पास पहुंचे और उन्हें कंबल प्रदान किए। संवाद