पुंछ जिले के पीरपांचाल के हिलकाका में 16आर आर की तरफ से आयोजित पर्यावरण दिवस में भागलेते
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले में रविवार को पर्यावरण दिवस जोरशोर से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों के साथ ही सेना की तरफ से भी कई प्रकार के कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान चलाए गए।
इनमें सैकड़ों लोगों युवाओं, स्कूली बच्चों ने भाग लिया। नगरपालिका की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सफाई कर्मचारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को पॉलिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। पौधरोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की शपथ भी ग्रहण की गई। उधर सेना की रोमियो फोर्स की 16 आरआर की तरफ सुरनकोट के पीर पंजाल के पहाड़ों में स्थित गांव हिलकाका और दराबा में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने भाग लिया। आरआर की तरफ से बच्चों को उपहार भी प्रदान किए गए। संवाद