फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने वार्ड नम्बर 13 में लोगों के घरों में काम करने वाली महिला के घर से नकदी व सोने के गैहने उढ़ाए

विज्ञापन
पुंछ नगर के वार्ड नम्बर 13 में हुई चोरी की घटना से पीडिता रोती हुई - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के वार्ड-13 मोहल्ला आलापीर में लोगों के घरों में झाडू पोछा करने वाली महिला के घर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। चोर उसकी दशकों की मेहनत की कमाई नकदी एवं सोने के गहने चुरा लिए। वारदात से पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल है। आस पड़ोस के लोगों में गम एवं गुस्सा है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि नगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आज तक किसी भी चोर को पकड़ा नहीं गया है। न ही कोई चोरी का सामान बरामद हो पाया है। इस सबसे हर कोई खुद को असुरक्षित समझ रहा है। इस चोरी की वारदात के बारे में पीड़िता हमीदा बेगम का कहना है कि वह सोमवार की रात को किसी बीमार रिश्तेदार को देखने गई थी। मंगलवार सुबह जब लौट कर घर आई तो दरवाजा खुला था। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। ट्रंक और अटैची के ताले टूटे थे और उनमें रखे सोने के कांटे, चेन, दो घड़ियां और 80 हजार रुपये गायब थे। हमीदा बेगम का कहना है कि मेरे बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। बरसों से मैं उससे मिलने नहीं जा पाई। ऐसे में मैंने लोगों के घरों में काम कर जो पूंजी जमा की थी, उससे बेटे के लिए सोने की चेन और बहु के लिए कांटे बनवाए थे। दोनों के लिए सऊदी अरब से घड़ी मंगाई थी। मुझे तीन चार दिन बाद बेटे के पास जाना था। इस लिए 80 हजार रुपये भी बैंक से निकाल कर घर में रखे थे। जो चोरों ने उड़ा लिए हैं। खुदा के वास्ते कोई चोरों को पकड़ कर मेरा सामान बरामद करवा दो।
उधर हमीदा के पड़ोसी मोहम्मद ताज का कहना है कि पुलिस मौके पर आई थी। जांच के बाद फोटोग्राफी कर चली गई। हमारी एक ही मांग है कि इस गरीब औरत का सामान बरामद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें