फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में एक आईईडी, चार स्टीकी बम के साथ व्यक्ति को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर। राजोरी में आतंकी हमले के दूसरे ही दिन पुंछ के मेंढर से बडे़ आतंकी हमले के लिए ले जाई जा रही विस्फोटकों की खेप पकड़ी गई है। नाके पर जांच के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मददगार (ओजीडब्ल्यू) को दबोचा, जिससे चार स्टिकी बम (किसी धातु अथवा वाहन के नीचे चुंबक से चिपकने वाले) और आईईडी बरामद की गई है। विस्फोटकों के साथ इस शख्स से 10,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए ओजीडब्ल्यू की पहचान महमूद हुसैन पुत्र मोहम्मद मुंशी निवासी कस्सबलाड़ी गांव मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक स्वतंत्रता दिवस से पूर्व बड़े हमलों में इस्तेमाल किए जाने थे।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया इनपुट के बाद पुलिस, बीएसएफ की 72वीं वाहिनी और सेना की तरफ से मेंढर के बींबर गली मार्ग पर विशेष नाका लगाया गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों ने संदिग्ध अवस्था में वहां से गुजर रहे महमूद हुसैन को रोका। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से एक आईईडी, चार स्टिकी बम और भारतीय मुद्रा में 10 हजार 500 रुपये बरामद हुए। आरोपी से पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि विस्फोटक कहां से लाए गए और कहां पहुंचाए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें