फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला पाक एयरफोर्स मॉडल का गुब्बारा

विज्ञापन
पुंछ जिले की मनकोट तहसील में शुक्रवार को पीआईए विमान की शक्ल का गुब्बारा मिला है। -संवाद - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर उपजिले की मनकोट तहसील में शुक्रवार देर रात पाकिस्तान एयरलाइंस (पीआईए) लिखा गुब्बारा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी गई। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब पौने नौ बजे मनकोट तहसील में नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव बलनोई निवासी मोहम्मद शरीफ ने अपने खेतों में पीआईए लिखा नीले और सफेद रंग का गुब्बारा देखा। फिलहाल यह पता नहीं लग सका है कि यह गुब्बारा कहां से कैसे आया? गौरतलब है कि जिले में छह महीने में यह दूसरा मौका है जब इस प्रकार का गुब्बारा बरामद हुआ है। इससे पूर्व मनकोट तहसील के गांव उछाद में भी इसी प्रकार का गुब्बारा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें