पुंछ। जिले में पटवारियों की काम छोड़ो हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। इस दौरान पटवारियों ने काम काज छोड़ कर जम्मू में हिरासत में लिए गए पटवारियों को बिना शर्त रिहा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के हक में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
पटवारियों की इस हड़ताल से आम लोगों जिनको पटवारियों से नकल एवं अन्य काम कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर लोगों में भी रोष है। काम न होने से परेशान लोगों ने सरकार से जरूरी कदम उठा कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। पिछले तीन दिन की ही तरह आज भी पुंछ जिला मुख्यालय और उप जिला मुख्यालय पर पटवरियों ने पटवार खानों पर एकत्र हो कर दिन भी नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान पटवारियों ने सरकार और पुलिस पर पटवारियों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार जम्मू में अपने घर में काम कर लोगों की परेशानियां कम करने का प्रयास कर रहे पटवारियों को रिकार्ड चोरी करने का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया गया है। वह बहुत ही गलत बात है। हम अपने साथियों को रिहा करने और पटवारियों को इस प्रकार चोरी करने का इलजाम लगा कर बदनाम करने जैसी कार्रवाई बंद करने की मांग कर रहे हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी न होंगी हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।