पुंछ लोटने पर भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कैपटन शाह अजीज का स्वागत करते खिलाडी
- फोटो : POONCH
पुंछ। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कैप्टन शाह अजीज नेपाल में अंतरराष्ट्रीय लाइफबॉय कप जीतने के बाद सोमवार को पुंछ पहुंचे। जहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में राहुल द्रविड़ क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों एवं संस्थापक ने उनका स्वागत किया।
देर शाम नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में राहुल द्रविड़ क्रिकेट अकादमी की तरफ से एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में क्रिकेट खिलाड़ियों, जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के संस्थापक परवेज मलिक अफरीदी, जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद कासिम और स्टेडियम मैनेजर निर्दोश शर्मा ने की, जबकि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कैप्टन शाह अजीज और उनके पिता पीर निसार अहमद मुख्य अतिथि रहे। जैसे ही शाह अजीज स्टेडियम में पहुंचे तो क्रिकेट खिलाड़ियों ने हार पहना कर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत मंच पर उपस्थित अधिकारियों ने शाल पहना कर उनका स्वागत किया।
परेवज मलिक अफरीदी ने कहा शाह अजीज ने जहां पहले बंगलादेश, फिर शारजाह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों में भाग लेकर प्रदर्शन किया है। वहीं चंद रोज पहले नेपाल में आयोजित हुए क्रिकेट मुकाबलों के लिए शाह अजीज को जहां पहले भारतीय दिव्यांग टीम का उप कैप्टन बनाया गया था। वहीं सीरिज के दौरान उन्हें कैप्टन बनाया गया। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बल पर दो एक से सीरीज जीत ली। उधर शाह अजीज के पिता पीर निसार हुसैन शाह ने अपने पुत्र की सफलता पर प्रसंता प्रकट करते हुए कहा कि मैने पहले कभी इसके खेलों में भाग लेने को पसंद नहीं किया था क्योंकि मुझे हमेशां ही इस बात का डर लगा रहता थाकि यह दिव्यांग है तो क्रिकेट खेलते हुए कहीं उसे ओर कोई शारीरिक हानि न हो जाए।