फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद डी एस पी मंजीत सिंह कल्ब ने खिलाड़ियों की नई वर्दी लांच की

विज्ञापन
पुंछ में शहीद डी एम पी मंजीत सिंह वालीबाल कल्ब की नई वर्दी की लांचिंग और नई वर्दी में खिलाडी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिले के जाने माने वॉलीबाल के साथ अन्य खेलों को भी बढ़ावा देने के लिए कार्य करने वाले शहीद डीएसपी मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला सकलेन तारिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग ले रहे हैं, जबकि तीन खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं। उस क्लब की तरफ से शनिवार देर शाम को खिलाड़ियों के लिए नई वर्दी लांच करते की गई। उन्हें खिलाड़ियों में वितरित की गई।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में नगर के कृष्ण चंद्र मेमोरियल डिग्री कॉलेज मैदान में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शहीद डीएसपी मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों एवं गण्यमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संस्थापक चेयरमैन एवं राष्ट्रीय वॉलीबाल रेफरी मोहम्मद तारिक खान ने की। जबकि प्रदीप खन्ना और नरेंद्र सिंह तलवार मुख्य अतिथि रहे और क्लब की नई वर्दी का उद्घाटन करते हुए उसे सभी खिलाड़ियों में वितरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहम्मद तारिक खान ने बताया कि शहीद डीएसपी मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब की तरफ से पांच वर्षों से लाल रंग की वर्दी का प्रयोग किया जा रहा था, जिसे बदल दिया गया है। आज हमने क्लब के खिलाड़ियों एवं कोचों के लिए अंतरराष्ट्रीय तरह की नीले रंग की वर्दी को लांच किया है। अब हमारे खिलाड़ी किसी भी मैच अथवा अभ्यास के दौरान इस वर्दी का प्रयोग करेंगे। मुख्य अतिथि ने शहीद मंजीत सिंह वॉलीबाल क्लब और उसके संस्थापक के वॉलीबाल सहित अन्य खेलों को बढ़ावा देने एवं युवाओं को नशों से दूर रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें