फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डराना की टीम ने वॉलीबाल मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में तैनात सेना की 37 आरआर बटालियन ने हाई स्कूलों, हायर सेकेंडरी स्कूलों और डिग्री कॉलेज की लड़कियों की वॉलीबाल और खोखो टीमों के बीच मैच कराए। इसमें मेंढर की पांच स्कूलों और एक डिग्री कॉलेज की लड़कियों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार से शुरू इन मुकाबलों में शनिवार को दोनों में फाइनल मुकाबले हुए। इनमें खोखो मुकाबलों में हाई स्कूल डराना की टीम ने डिग्री कॉलेज मेंढर की टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। वॉलीबाल के फाइनल मैच से डिग्री कॉलेज मेंढर की टीम ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मेंढर की टीम को हराकर फाइनल मैच जीता। एसडीएम नवीन जांद्याल, सेना के कमांडर, प्राचार्य, तहसीलदार, डिप्टी सीईओ सुभाष चंद्र शर्मा और अन्य स्कूलों के प्रभारी और प्रधानाचार्य मौजूद रहे। अंत में एसडीएम ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें