पुंछ। केंद्रीय राज्य मंत्री पंचायतीराज कपिल मोरेश्वर पाटिल ने शनिवार को जिला प्रशासन की तरफ से स्वयं सहायता समूहों और विभिन्न विभागों की तरफ से आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित स्थानीय उत्पादों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में रखे उत्पादों को देखने के साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को अधिक से अधिक मात्रा में खरीदें।
केंद्र सरकार की तरफ से देश भर में स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं उन्हें हर प्रकार की सहायता देने का काम किया जा रहा है। यह सहायता समूह तभी सफल हो सकते हैं जब स्थानीय तौर पर उत्पादों को बाजार मिलेगा। उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में सबसे आगे है। प्रदर्शनी को देखने के बाद मंत्री ने जम्मू-पुंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ डीडीसी सदस्यों, बीडीसी सदस्यों, पार्षदों एवं पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उन्हें जम्मू कश्मीर के विकास के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए उन्हें विकास में सरकार का सहयोग देने का आह्वान किया।