फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने नियंत्रण रेखा के ग्रामीण युवाओं के लिए कोशल प्रशिक्षण जागरूकता एंव चयन शिविर आयोजित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की गोरखा रेजिमेंट ने नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण तनाव के चलते 10वीं 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ कर बैठे युवाओं में कौशल विकसित करने एवं रोजगार दिलाने की पहल की है। गांव अजोट स्थित मुख्यालय में कौशल प्रशिक्षण जागरूकता एवं चयन शिविर लगाया। इसमें सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस शिविर में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना हिमायत के अंतर्गत जम्मू से बुलाए गए हिमांशु कुमार ने कहा कि हम यहां से सेना के प्रयास से पढ़ाई छोड़ चुके युवाओं को हिमायत योजना से राज्य के बाहर प्रशिक्षित करते हुए उनमें कोशल विकास कराएंगे, उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के उपांत उन्हें निजी क्षेत्र में नौकरी भी दिलाई जाएगी। इस प्रक्रिया में युवाओं का चयन किया जाएगा। करमाड़ा के सरपंच मोहम्मद शरीफ का कहना है कि कई दशक से हमारे युवा गोलाबारी के कारण न तो पढ़ाई ही पूरी कर पाए और न ही उन्हें रोजगार ही मिला। ऐसे में सेना की तरफ से अब इस प्रयास से हमारे बच्चे कम से कम कोई न कोई हुनर सीख कर अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। शिविर में आए युवाओं ने भी सेना के इन प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम लोगों को आज से पहले हिमायत योजना के बारे में पता ही नहीं था। आज सेना के कारण हमें इस योजना का पता चला और अब इस योजना का लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें