फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने 10 साल राजोरी-पुंछ के लोगों की उपेक्षा की : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। कांग्रेस ने भाजपा पर राजोरी-पुंछ के लोगों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने कहा कि केंद्र में दस साल के शासन के दौरान भाजपा जम्मू-पुंछ रेलवे परियोजना को मंजूरी देने और मुगल रोड पर लंबे समय से प्रतीक्षित सुरंग शुरू करने में विफल रही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने कश्मीर को हर मौसम में सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए जम्मू-पुंछ रेलवे लाइन और एक सुरंग बिछाने की पहल की थी, लेकिन इन परियोजनाओं को भाजपा सरकार ने छोड़ दिया। इसके अलावा रविंदर शर्मा ने नौशेरा के लम्बेरी, बग्नोटी, नोनियाल, लाम, कंपला, पुखरनी, लारोका, झंगड इलाकों का दौरा किया और लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें