पुंछ में केन्द्रिय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की समीक्षा करते सांसद जुगल किशोर
- फोटो : POONCH
पुंछ। जम्मू-पुंछ के सांसद जुगल किशोर शर्मा ने सोमवार को डाक बंगला में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं एवं परियोजनाओं की समीक्षा की। सांसद जुगल किशोर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक जनता ले सके, सभी विकास कार्य समय सीमा में पूरे हों, इसके लिए हमें कड़े प्रयास करने चाहिए।
सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं जल जीवन मिशन और अमृत योजना पर जोर देते हुए शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा की, कहा कि इसके लिए एक बेहतर योजना बनानी चाहिए, जिससे लोगों को पर्याप्त पीने का पानी मिल सके। जुगल किशोर ने बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि हमें सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। ताकि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके, उसका उत्थान हो सके।
सांसद ने बैठक के माध्यम से बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए मंडी में निर्माणाधीन बाईपास पुल के निर्माण कार्य की गति तेज करने, यात्रा के पूर्व मंडी चंडक सड़क की मरम्मत और तारकोल बिछाने का काम पूरा करने का संबधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
सांसद ने सभी विभागों के अधिकारियों में उपायुक्त इंद्रजीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, डीडीसी अध्यक्ष तंजीम अख्तर, उपाध्यक्ष इश्फाक अहमद व समिति के अध्यक्ष मौजूद रहे।