फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में पहाड़ी भाषियों ने जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में पहाड़ी भाषियों ने जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से आग्रह किया कि वह पहाड़ियों के साथ किए गए वादे को जल्द पूरा करें। ताकि 77 वर्षों से भेदभाव एवं पिछड़ेपन का शिकार होने वाले पहाड़ियों के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन

दोपहर को मेंढर मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहाड़ी भाषी एकत्र हुए। उन्होंने मोहम्मद आजम सागर, मोहम्मद वसीम खान, सतीश चंद्र आदि की अगुवाई में पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा देने की मांग करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि हम केंद्र सरकार विशेष तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह करते हैं कि वह पहाड़ियों के साथ किए गए अपने वादे को जल्दी पूरा करें और पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा प्रदान करें। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि 77 वर्षों से पहाड़ियों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। हम लोग चालीस वर्ष से अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस बार केंद्र सरकार की तरफ से हमारे साथ हमदर्दी की बात करते हुए जनजाति का दर्जा देने की बात कही गई थी। ऐसे में अब वो समय आ गया है कि केंद्र सरकार पहाड़ियों को जनजाति का दर्जा कर उनके जख्मों पर मरहम लगाएं, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी विकास के रास्ते पर आगे बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें