पुंछ में पूर्व एम एल सी यशपाल शर्मा
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिले के जननेता एवं पूर्व एमएलसी यशपाल शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यशपाल शर्मा के निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर पर शोक प्रकट करने पहुंचने वालों का तांता लग गया। सर्दी और बारिश के बीच हजारों की संख्या में सभी समुदायों से लोग अपने यशपाल शर्मा के अंतिम दर्शन करने एवं शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए मोहल्ला पुरानी पुंछ स्थित उनके निवास पहुंचे।
दोपहर तीन बजे तिरंगे में लिपटे यशपाल शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल हजारों लोगों ने यशपाल शर्मा अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा यशपाल शर्मा का नाम रहेगा, के नारे लगाए। करीब एक किलोमीटर दूर पुलस्त नदी स्थित शमशान घाट में हजारों लोगों ने यशपाल शर्मा को नम आंखों से विदाई दी। इसके बाद उनके पुत्रों शशिपाल, कीर्तिपाल, छोटे भाई जम्मू-कश्मीर के जाने माने हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील शर्मा और पुंछ नगर पालिका प्रधान सुनील शर्मा ने यशपाल शर्मा की चिता को अग्नि दी।