फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 और 35 ए हटने से तरक्की के काम रुक गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। नेशनल कांफ्र ेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को मेंढर का दौरा किया। यहां पार्टी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एक बैठक में उन्होंने आने वाले समय में नेशनल कांफ्रेंस को एक मजबूत पार्टी बनकर उभरने की बात कही। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मेहनत करते रहने को तैयार रहने के लिए कहा।
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि जब से 370 और 35 ए हटाया गया है तभी से यहां बेरोजगारी बढ़ी है। तरक्की के काम रुक गए हैं। नेकां की सरकार आने पर हम इसको दोबारा बहाल कराएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार को कहा कि पाकिस्तान और कश्मीरियों के साथ बातचीत कर यहां पर अमन और शांति बहाली पर बल दिया जाए। अवसर पर रतन लाल, शहराज अजरी, मोहमद नजीर और मेंढर के पूर्व विधायक जावेद अहमद राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें