फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केन्द्रिय राज्यमंत्री पंचायतीराज ने डेरा नंगाली साहब और बुडडा अमरनाथ में किया दर्शन पूजन

विज्ञापन
ुंछ प्रवास के पहले दिन गुरूद्घारा नंगाली साहब और बुडडा अमरनाथ में पूजा अर्चना करते राज्यमंत्री - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिले के दो दिवसीय प्रवास का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री पंचायतीराज कपिल मोरेश्वर पाटिल ने शुक्रवार को गांव नंगाली स्थित सिख समुदाय के धार्मिक स्थल डेरा नंगाली साहब में माथा टेकने और महाऋृषि पुलस्त की तपस्थल भगवान शंकर के पावनधाम श्री बुड्ढा अमरनाथ में दर्शन, पूजन एवं जलाभिषेक करने के साथ किया।
विज्ञापन

मंत्री ने दोनों धार्मिक स्थलों की व्यवस्था कमेटियों के सदस्यों से भी मुलाकात की। जहां उन्होंने अपनी-अपनी समस्याओं को भी मंत्री के समक्ष रखा। शुक्रवार सुबह 9.45 बजे केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज कपिल मोरेश्वर पाटिल सांसद जुगल किशोर के साथ जम्मू से विशेष हेलिकाप्टर से पुंछ स्टेडियम में उतरे। डेरा कमेटी और जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी प्रधान नरेंद्र सिंह एवं अन्य ने मंत्री का स्वागत करते हुए उन्हें सरापा भेंट किया। श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर समिति के सदस्यों इंजीनियर रविभूषण शर्मा और अनीश मिसरी ने अन्य सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया। मंत्री ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन किया और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की।
लोरन में पंचायत घर और गांव चकराड़ा में संपर्क सड़क का किया उद्घाटन
पुंछ। पंचायतीराज मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल ने श्री बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग की तरफ से निर्मित पर्यटक आगमन केंद्र का उद्घाटन किया। इसके बाद लोरन ब्लाक की सिब पंचायत में पंचायत घर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मंत्री ने लोरन के गांव सिब के रास्ते कश्मीर के टंगमर्ग से जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़क पर कुछ किलोमीटर तक पहुंच कर सड़क का निरीक्षण किया। लोरन से लौटते हुए मंडी ब्लाक के गांव चक्कराड़ा के लिए बनाई जा रही संपर्क सड़क का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद जुगल किशोर शर्मा, डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर, सदस्य अतीका जान, रियाज बशीर नाज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें