फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की मेंढर गनर्स ने कस्बे में वालीबाल टूर्नामेंट का किया आयोजन,मेंढर कल्ब बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स के अंतर्गत तैनात सेना की मेंढर गनर्स ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें बडी संख्या में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों, सैन्य अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन कमांडिंग अधिकारी ने किया। जबकि पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष शमीम अहमद मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

फाइनल मैच मेंढर क्लब और स्टार वॉलीक्लब के बीच खेला गया। इसमें मेंढर क्लब ने स्टार वॉलीबाल क्लब को 3-1 के अंतर से हराया। इसमें स्कोर 25-12, 25-18, 17-25 और 25-23 रहा। प्रतियोगिता में मेंढर कस्बे और आसपास के गांवों के लड़कों करीब 11 टीमों ने भाग लिया। विजेता एवं उपविजेताओं को कमांडिंग ऑफिसर और जिला भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। भारतीय स्टेट बैंक मेंढर ने प्रतियोगिता को प्रायोजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें