फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में जल्द ही स्थापित होगा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में जल्द ही ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हो जाएगा। जिसके उपरांत अस्पताल में ऑक्सीजन की निर्विघ्न सप्लाई का क्रम शुरू हो जाएगा। वीरवार को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए जरूरी उपकरण एवं मशीनरी अस्पताल में पहुंच गई। कुछ दिनों में प्लांट लगाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना महामारी के दौरान देश में ऑक्सीजन की कमी के मामले सामने आने के उपरान्त केन्द्र सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर के अन्य अस्पतालों के साथ ही पुंछ जिले के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, उपजिला अस्पताल मेंढर और मंडी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की गई। जिसमें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के लिए करीब 3 करोड़ की लागत से 22 किलोग्राम प्रति घंटा ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित करने की मंजूरी दी गई थी। जिसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे थे कि जल्द से अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जाए ताकि अस्पताल के लिए जम्मू से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने ले जाने से छुटकारा मिल सके। इसी क्रम में जिला प्रशासन की तरफ से पीडब्ल्यूडी मैकैनिकल विंग के असिस्टेंट इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा को जिले में लगने वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट्स का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनकी देख रेख में सभी प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें