फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: महबूबा बोलीं- गठबंधन सरकार बनाकर भाजपा को 370 को हाथ तक नहीं लगाने दिया

Thu, 16 Sep 2021 12:09 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ

सार

भाजपा पर निशाना साधते हुए महबूबा ने कहा कि भाजपा डंका पीट रही है कि जम्मू-कश्मीर में रिश्वतखोरी समाप्त कर दी है, लेकिन मैं कहती हूं आज जम्मू-कश्मीर में जितनी रिश्वतखोरी है, उतनी पहले कभी नहीं थी। 
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से गठबंधन कर जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाना मुफ्ती साहब का सही फैसला था। क्योंकि 370 को सबसे बड़ा खतरा भाजपा से ही था। हमने उनके साथ सरकार बनाकर उन्हें 370 को हाथ तक नहीं लगाने दिया। उससे छेड़छाड़ नहीं करने दी। सरकार गिरते ही अनुच्छेद 370 को तोड़ दिया गया। पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने यह बात बुधवार को डाक बंगला में मीडिया से बातचीत में कही। पीर पंजाल क्षेत्र में पांच दिवसीय दौरे के दूसरे दिन महबूबा पुंछ नगर में पहुंचीं।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने कहा कि आज यहां सबका दम घुट रहा है। कोई बात नहीं कर सकता है। सभी राजनीतिक लोग पशोपेश में हैं। आम लोग परेशान हैं। लोगों को डरा धमका कर कतार में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जो अच्छे काम हुए थे, जो लोगों के विकास के लिए काम हुए थे, उन्हें बंद किया जा रहा है। मुफ्ती साहब ने मुगलरोड बनवाई थी, उसे भी इस बार आधे से ज्यादा समय तक बंद रखा गया है। पुंछ-रावलाकोट के बीच क्रास एलओसी ट्रेड चलाया था। उसे बंद कर दिया। उस ट्रेड से कितने लोगों का रोजगार चलता था। मुफ्ती साहब ने इंजीनियरों के सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाए थे। उनको बंद कर दिया है। इनको लोगों के दिल जीतने चाहिए थे, न कि उनको धमकाना चाहिए। 

भाजपा पर निशाना साधते हुए महबूबा ने कहा कि भाजपा डंका पीट रही है कि जम्मू-कश्मीर में रिश्वतखोरी समाप्त कर दी है, लेकिन मैं कहती हूं आज जम्मू-कश्मीर में जितनी रिश्वतखोरी है, उतनी पहले कभी नहीं थी। जहां पहले किसी भी सरकारी विभाग में फाइल चलाने के लिए अगर 10-20 प्रतिशत रिश्वत लगती थी। वहीं आज 40 से 50 प्रतिशत हो गई है। एक तरफ सरकार कहती है जम्मू-कश्मीर में सब कुछ सामान्य है, खेल गतिविधियां चालू हो गई हैं। पार्क खोल दिए गए हैं, और जब महबूबा मुफ्ती कहीं आने जाने की बात करती है, तो उसे सुरक्षा का वास्ता देकर रोक दिया जाता है। कभी कोविड की बात कर रोक दिया जाता है। यह सब कब तक चलेगा। 
विज्ञापन


पुंछ हवेली विस हलके में गतिविधियां बढ़ाने पर जोर
महबूबा मुफ्ती ने पुंछ हवेली विधानसभा क्षेत्र के पीडीपी पदाधिकारियों शमीम गनेई, इम्तियाज बांड़े, गुरमीत सिंह राजा के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए क्षेत्र में पार्टी गतिविधियों को गति देने के साथ ही पार्टी कार्य को विस्तार देने का प्रयास कर रही थी। क्योंकि पुंछ हवेली विधानसभा से पीडीपी के कई बड़े चेहरे पहले ही पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। ऐसे में यहां का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर महबूबा मुफ्ती ने फिर से पार्टी में जान फूंकने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें