पुंछ। वार्ड-एक में बुधवार शाम को तारकोल के हॉटमिक्सिंग प्लांट में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान बजरंगी कुमार (19) पुत्र गनेश यादव निवासी चुननी छतरपुर बिहार के रूप में हुई है। उसके शव को कड़े प्रयास से मशीन काट कर बाहर निकाला गया। पुलिस की देखरेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचा गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम को वार्ड-एक के गुंडी क्षेत्र में तारकोल के एक हॉटमिक्सिंग प्लांट पर काम कर रहा बिहार का मजदूर बजरंगी कुमार पांव फिसलने से प्लांट में जा गिरा। हादसे का पता चलते ही आसपास मौजूद दूसरे मजदूरों ने तत्काल प्लांट बंद कराया और उसे बाहर निकालने के प्रयास शुरू कर दिए। परंतु शव के बुरी तरह प्लांट में फंसे होने के कारण उस हिस्से को काट कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।