पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर नदी नालों में हो रहे खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग की तरफ से साझा अभियान चलाते हुए सुरनकोट के सनेई क्षेत्र में अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी सहित दो वाहनों को जब्त कर थाने पहुंचाया। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज दर्ज की है। दोनों वाहनों के चालक फरार हो गए।
शनिवार दोपहर को एसएसपी रोहित बसकोत्रा के निर्देश पर सुरनकोट पुलिस ने खनन अधिकारी जावेद इकबाल की देखरेख में पुलिस और खनन विभाग के साझा एक दल ने गांव सनेई में सुरन नदी में हो रहे खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2 वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें एक बिना नंबर की जेसीबी और एक टिप्पर शामिल हैं। दोनो वाहनों को जब्त कर लिया गया।