पुंछ। मेंढर में नियंत्रण रेखा के पास से चार किलो हेरोइन और एक लाख रुपये सहित दबोचे गए चार नशा तस्करों को 9 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। ताकि पुलिस उनसे जांच को बिना किसी प्रकार की अड़चन से पूरा कर सकें।
गौरतलब है कि एक दिन पूर्व एसडीपीओ शिजान बट्ट एवं एसएचओ की देखरेख में पुलिस चौकी बालाकोट की प्रभारी सुमन ने सेना के साथ भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कांगागली चपरेड़ा क्षेत्र से मंजाकोट की तरफ जा रहे एक टाटा मोबाइल वाहन नंबर जेके 11 सी 9009 को बिरयानी गली इंडिया गेट क्षेत्र में जांच के लिए रोका और वाहन की जांच के दौरान उसमें छुपा कर रखे मादक पदार्थाें के चार पैकेट हेरोइन बरामद की। पुलिस ने उस वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा वाहन सवार दो नशा तस्करों वाहन चालक शेरबाज अहमद और महमूद खान निवासी गांव गलुती तहसील मंजाकोट को दबोचा था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य नशा तस्करों मोहम्मद इंजार खान निवासी धराटी बालाकोट और रफीक अजीम निवासी कल्लर मोड़ा मेंढर को दबोचा। उनके पास से दो किलो हेरोइन और एक लाख रुपये नकद बरामद किया एवं पुलिस ने उनका वाहन भी जब्त किया था। समाज विरोधी देखते हुए न्यायधीश ने चारों को 9 दिन की रिमांड पर भेज दिया है