फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला विकास आयुक्त इंद्रजीत के निर्देश पर नदी-नालों में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस और खनन विभाग ने साझा अभियान चलाते हुए अवैध खनन में लिप्त एक पोकलैंड, दो जेसीबी मशीन, दो टिप्पर और तीन ट्रैक्टर-ट्राली सहित आठ वाहनों को जब्त किया गया है। वाहन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं इस अभियान के दोरान अवैध खनन करने वालों से 69664 रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर एसएचओ पुंछ एसडी सिंह और खनन अधिकारी जावेद इकबाल की देखरेख में पुलिस और खनन विभाग के साझा कार्रवाई में नदी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए वाहनों को जब्त किया गया। गौरतलब है कि जिला विकास आयुक्त की तरफ से पिछले सप्ताह एक बैठक कर अवैध खनन को रोकने के संबधित अधिकारियों को आदेश दिए गए थे। जिसके बाद यह तीसरी बार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें