फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा सोसाईटी ने कारगिल के शहीदों को दी श्रदांजली,युवाओं को शहीदों से प्रेरणा लेने का किया आहवान

विज्ञापन
पुंछ में समाज सेवा सोसाईटी के कारगिल विजय दिवस में भाग लेने वाले - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में सोमवार को कारगिल विजय दिवस पर सामाजिक संगठन समाज सुधार सेवा सोसाइटी ने कारगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने की। जबकि, पद्मश्री से सम्मानित सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य शंभू नाथ खजूरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कारगिल युद्ध में देश के लिए प्राणों की आहूति देने वाले पुंछ के शहीद हवलदार युगल किशोर सहित सभी शहीदों का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सेवानिवृत्त कैप्टन सोहन सिंह ने अपने संबोधन में कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने विकट परिस्थितियों के बावजूद अपनी बलिदानी परंपरा को निभाते हुए आसमान छूती पहाड़ों की चोटियों पर ढेरा डाले पाकिस्तानी सेना को मार भगाया था, और 26 जुलाई 1999 को विजय प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जुगल किशोर शर्मा, शंभूनाथ खजूरिया, ओम प्रकाश, नजीर हुसैन, विशाल शर्मा, अमृत लाल, आदि ने अपने संबोधन में शहीदों की वीरता के किस्से सुनाकर युवाओं को देश के लिए शहीद होने वालों के बलिदान से प्रेरणा लेने को कहा। इस अवसर पर गरिमा सूदन, तबस्सुम नजीर, सोनिया सूदन और समीक्षा दत्ता ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए समां बांधा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें