पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने जिले के तीन उपजिला अस्पतालों मंडी, सुरनकोट और मेंढर के लिए अत्याधुनिक सुविधा से लैस तीन एंबुलेंस प्रदान की है। इस उपलक्ष्य में राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर गुलाम अहमद मलिक और चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुश्ताक हुसैन ने की। उपायुक्त इंद्रजीत मुख्य अतिथि रहे और झंडी दिखा कर एंबुलेंस को रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले के लिए तीन क्रिटिकल केयर एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं।