पुंछ। जिले के पीरपांजाल के पहाड़ों में कई दशक से आतंकवाद के सफाए और स्थानीय लोगों के विकास एवं उत्थान में लगी रोमियो फोर्स छह सेक्टर सुरनकोट के अधीनस्थ सेना की कुलाली बटालियन की तरफ से गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों से चाय पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कुलाली तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें सरकार की तरफ से उनके विकास एवं उत्थान के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें उनका लाभ प्राप्त करने के लिए जागरूक किया। उपस्थित लोगों को क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के विकास के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। क्षेत्र के गुज्जर बक्करवाल समुदाय के लोगों ने रोमियो फोर्स के इस कार्यक्रम के आयोजन पर कुलाली बटालियन के अधिकारियों का धन्यवाद अदा किया।