पुंछ। मंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर गांव गगड़ियां में मंगलवार को सेना ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें गगड़ियां, सावजियां, गली, मैदान आदि गांव के सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी कि वह खानपान पर विशेष ध्यान दें। बेहतर खानपान होने से ही स्वस्थ रह सकते हैं।
शिविर का उद्घाटन 40 आरआर के कमांडिंग अधिकारी ने किया। शिविर में करीब साढ़े तीन लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर आयोजन पर मोहम्मद बशीर, इश्तियाक अहमद, सज्जाद अहमद आदि ने सेना के अधिकारियों का आभार जताया। संवाद