फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने नियंत्रण रेखा के ग्रामीणों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया,पांच सो से अधिक रोगियों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सेना की पुंछ ब्रिगेड के अंतर्गत मंडी तहसील में तैनात सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव सावजियां में सोमवार को ग्रामीणों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें सेना के चिकित्सकों ने पांच सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें दवाइयां भी प्रदान कीं।
विज्ञापन

शिविर में सावजियां, गगड़ियां, उढ़ीपुरा और गली मैदान जैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। सैना के विभिन्न रोग के विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों की शारीरिक जांच की। साथ लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि अभी कोरोना समाप्त नहीं हुआ है। हमें मास्क, बार-बार हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखना है। सेना के अधिकारियों की सराहना करते हूए ग्रामीण मोहम्मद बशीर, सज्जाद पीर, अलताफ अहमद आदि का कहना था कि सावजियां गगड़ियां और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्र एक तरफ जहां नियंत्रण रेखा पर स्थित हैं, दूसरी तरह यह गांव दूर दराज के गांव हैं। जहां उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में सेना की तरफ से इस प्रकार के चिकित्सा शिविर का हमारे लोगों को काफी लाभ मिलता है। लोगों को घरों के पास ही अच्छे डॉक्टरों से जांच कराने के साथ ही मुफ्त दवाइयां भी मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें