पुंछ। मेंढर के गांव मनकोट के लोगों ने मंगलवार को विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभाग के प्रति रोष प्रकट करते हुए आरोप लगाया कि इस पवित्र माहे रमजान में भी विभाग की तरफ से क्षेत्र में उचित प्रकार से बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसके कारण लोगों को सुबह सहरी, शाम को इफ्तार और रात को मस्जिदों में बिना बिजली के तरावीह अदा करनी पड़ रही हैं।
प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त से विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आरोप लगाया कि बार-बार आग्रह करने पर भी बिजली नियमित नहीं की जा रही है। इससे रोजेदारों को परेशानियों का समाना करना पड़ता है।