फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां युवा इकाई ने सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नेशनल कांफ्रेंस युवा इकाई ने बढ़ती महंगाई को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री से हर दिन बढ़ते रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर रोक लगाने और खाने पीने की वस्तुओं के दम कम करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज गरीबों के भूखों मरने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस युवा इकाई के प्रधान सुखविंद्र सिंह की अगुवाई में दर्जनों युवा कार्यकर्ता बस अड्डा के बाहर एकत्र हुए और महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा चले इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुखविंद्र सिंह ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा सत्ता में आई हैं, महंगाई बेलगाम हो गई है। जो खाने के तेल पहले 70-80 रुपये किलो थे वह 200 रुपये से ऊपर पहुंच गए हैं। कोई भी दाल 110 रुपये से कम नहीं है। सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। गरीब लोगों के लिए दो वक्त तो दूर एक वक्त की रोटी का भी मुश्किल हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से महंगाई पर रोक न लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें