फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैहसीलदार हवेली ने मंगनाड में शिविर लगा कर तीन सो स्कूली बच्चों को कैटागिरी प्रमाण पत्र प्रदान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त के निर्देश पर तहसीलदार अंजुम बशीर खटक ने रविवार को गांव मंगनाड़ स्थित हाई स्कूल में स्कूली में बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए जरूरी कैटेगरी प्रमाणपत्र पहाड़ी, जनताजि, एएलसी, पिछड़ी जाति आदि प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए शिविर लगाया।
विज्ञापन

इसमें तहसीलदार कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के लोग उपस्थित रहे। मौके पर ही तीन सौ के करीब प्रमाणपत्र तैयार कर आवेदकों में वितरित किए। इस प्रकार का स्कूलों में प्रमाणपत्र वितरण शिविर आयोजित किए जाने के लिए लोगों ने तहसीलदार, जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिविर से उन्हें काफी लाभ प्राप्त हुआ है। जहां एक ही दिन में प्रमाणपत्र प्राप्त हो रहे हैं। वरना इस प्रकार के प्रमाणपत्र बनवाने में पहले कई दिन का समय लग जाता था। तहसीलदार ने बताया कि छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने के सुस्त मामलों को देखते हुए प्रशासन की तरफ से बच्चों को छात्रवृत्ति हेतु जरूरी प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए स्कूलों में शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हम गांव-गांव में इस प्रकार के शिविर लगा कर बच्चों को मौके पर ही प्रमाणपत्र प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें