पुंछ। उपायुक्त के निर्देश पर तहसीलदार हवेली अंजुम बशीर खटक ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव इस्लामाबाद के हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए जरूरी केटेगरी प्रमाणपत्र पहाड़ी, जनताजि, एएलसी, पिछड़ी जाति आदि प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए शिविर लगाया। इसमें तहसीलदार कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के लोग उपस्थित रहे।
नियंत्रण रेखा के पास इस प्रकार का शिविर आयोजित किए जाने के लिए लोगों ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि शिविर से उन्हें काफी लाभ प्राप्त हुआ है। तहसीलदार अंजुम बशीर खटक का कहना है कि उपायुक्त के निर्देश पर स्कूली बच्चों को वह सभी प्रमाणपत्र प्रदान किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से उन्हें छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से इस कार्य में हमारा बड़ा सहयोग किया गया है। शिक्षकों द्वारा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की फाइलें तैयार की गई थीं। जिनकी जांच करने के उपरांत हमने उनके लिए प्रमाणपत्र तैयार कर उन्हें प्रदान किए हैं।