फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में भी मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस,लोगों से सैनिकों के कल्याण के लिए खुल कर सहयोग देने का आहवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा से सटे जिला पुंछ मुख्यालय पर भी सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। इसमें भाग लेने वालों ने देश के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले वीर सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों को सैनिकों के कल्याण के लिए खुल कर सहयोग देने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर नगर स्थित जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ से मुख्यालय में सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीरनारियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपायुक्त इंद्रजीत और एसएसपी डॉक्टर विनोद कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने शहीद सैनिकों के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपायुक्त सहित सभी वक्ताओं ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाए जाने पर विचार प्रकट किए। इस दिन को मनाने का उद्देश्य उजागर करते हुए लोगों का आह्वान किया कि वह इस दिन को सफल बनाने के लिए खुले दिल से सहयोग दें, ताकि उस पैसे से पूर्व सैनिकों एवं शहीद सैनिकों के आश्रितों का कल्याण करने के लिए प्रयोग किया जाए। कार्यक्रम के अंत में धन संग्रह का अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें