फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमराव अम्बेडकर 65वीं पुन्य तिथि पर किया गया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर को सोमवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। समाज कल्याण विभाग और डिग्री कॉलेज की तरफ से कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मुसर्रफ हुसैन शाह और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मोहम्मद आजम ने की, जबकि डीडीसी अध्यक्ष ताजीम अख्तर और डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। भीम राव आंबेडकर का जीवन और उनका योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विचार प्रकट करते हुए आंबेडकर के देश से ऊंच नीच को दूर करने के लिए दिए योगदान को उजागर करते हुए उपस्थित लोगों का सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें