फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोथे गुरूरामदास का 487वां प्रकाशोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया,कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सिख समुदाय की तरफ से चौथे गुरु गुरु रामदास का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। नगर के विभिन्न गुरुद्वारों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें हजारों की संख्या में सिख संगत ने भाग लिया। कार्यक्रमों में कीर्तन दरबार सजाए गए और लंगर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य आयोजन गुरुद्वारा महंत साहिब में गुरु रामदास सेवा सोसायटी की तरफ से किया गया। इसमें रात्रि कीर्तन दरबार सजाए गए, जिनमें गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्थे में रसमीत सिंह एवं साथियों के अलावा अन्य जत्थों ने गुरुबाणी पर आधारित शबद का गायन करते हुए संगत को निहाल किया। गुरु के जीवन पर भी एक कार्यक्रम किया गया। इसमें गुरु रामदास सेवा सोसायटी के पदाधिकारियों बलबीर सिंह, अनमोल सिंह, सुरजीत सिंह, रंधीर सिंह चांद आदि ने गुरुजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगत को गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें