फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर पुंछ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में स्कूटी सवार घायल,जी एम सी राजोरी रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर पुंछ मार्ग पर शुक्रवार देर शाम को एक अज्ञात वाहन की टक्कर में एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपजिला अस्पताल मेंढर पहुंचाया गया। उसकी पहचान जावेद इकबाल (32) पुत्र मुनीर हुसैन निवासी गांव कस्बा पुंछ के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

घायल को प्राथमिक उपचार के उपरांत उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे तत्तकाल जी एम सी राजोरी रेफर कर दिया गया। इस मामले की जानकारी देते हुए ब्लाक मेडिकल अधिकार डॉक्टर परवेज अहमद खान ने बताया कि शुक्रवार देर शाम करीब पौने छह बजे मनकोट से स्कूटी नंबर जेके 12 ए 2053 से पुंछ घर जा रहे जावेद इकबाल को गांव उछाद स्थित बीएसएफ कैंप के निकट फायला मोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह मौके पर से फरार हो गया। जब पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस ने मेंढर अस्पताल फोन किया। इसके बाद हमने अपनी एंबुलेंस एवं स्वास्थ्य कर्मियों को घटना स्थल पर भेजा और तत्काल उसे यहां लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। हमें उसे प्राथमिक उपचार के उपरांत अपनी एंबुलेंस से जीएमसी राजोरी भेज दिया है। हादसे को लेकर मेंढर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन एवं चालक का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें