फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया समुदाय ने करबला के शहीदों की याद में मनाया चेहलुम,बाजार में छबील लगाई

विज्ञापन
पुंछ में शिया समुदाय की तरफ से चेहलुम पर लगाई गई छबीलं - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। शिया समुदाय की तरफ से करबला के मैदान में शहीद होने वाले इमाम हुसैन एवं उनके 72 साथियों की याद में चेहल्लुम मनाया। इस अवसर पर जहां शिया समुदाय की तरफ से शहीदों की याद में मातमी मजलिसों का आयोजन किया गया। वहीं समुदाय के धार्मिक संगठन अंजुमन ए जाफरिया की तरफ ने मुख्य बाजार में संगठन के पदाधिकारियों सज्जाद हुसैन पुंछी, इफतिखार बज्मी और शफीक हुसैन बाबा की अगुवाई में छबील लगाई गई।
विज्ञापन

बाजार से गुजरने वाले लोगों में बोतलबंद पानी, जूस और बिस्कुट वितरित किए। दिन भर जारी इस छबील में हजारों लोगों में पानी, जूस बिस्कु ट बांटे। सज्जाद हुसैन पुंछी ने कहा कि जिन लोगों ने करबाला के मैदान में इमाम हुसैन के साथ छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं तक को प्यासा रखा आज उनका कोई नाम लेने वाला नहीं है, जबकि दुनियां भर में इमाम हुसैन के चाहने वाले मौजूद हैं और वह इमाम हुसैन के नाम पर लाखों करोड़ों इंसानों की प्यास बुझाने का काम कर रहे हैं। शफीक हुसैन बाबा का कहना था कि करबला के मैदान में इमाम हुसैन ने जुर्म के खिलाफ, इंसानियत की रक्षा लिए और इसलाम के लिए अपने 72 साथियों के साथ बलिदान दिया था, जिसकी याद में दुनियां भर में आज लोग उनका मातम मनाते हैं। आज करबला के शहीदों की याद में मनाया जा रहा चेहल्लुम लोगों को हक और इंसाफ के लिए इमाम हुसैन की तरह अपनी जान की भी परवाह न करने का पैगाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें