फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल ने शहीद भगत सिंह और अशोक सिंघल का जन्म दिवस मना दी श्रदांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विहिप और बजरंग दल ने क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय महामंत्री अशोक सिंघल को जन्मदिवस को याद किया। इस उपल्क्ष में मुख्य बाजार में मंगलवार को एक कार्यक्रम किया गया। इसमें प्रांत मंत्री निशू गुप्ता, बजरंग दल के संयोजक सौरभ सूदन, प्रिंस भारती, दीपक कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम भगत सिंह और अशोक सिंघल के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने भगत सिंह और अशोक सिंघल के जीवन पर विचार प्रकट करते हुए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। निशू गुप्ता ने कहा कि यह कैसा संयोग है कि देश की आजादी के मतवाले मात्र 29 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को छूने वाले शहीद ए आजम भगत सिंह और अशोक सिंघल का जन्मदिवस एक ही दिन है। भारत माता के इन दो सपूतों को नमन करते हुए आज हम सभी युवाओं का आह्वान करते हैं कि वह उनके बताए मार्ग का अनुसरण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें