फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू युवा केन्द्र और राहुल द्रविड़ क्रिकेट ऐकैडमी ने फिटनैस रैली का किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नेहरू युवा केंद्र पुंछ और राहुल द्रविड़ क्रिकेट अकादमी की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत सोमवार को नगर में फिटनेस रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं बच्चों ने भाग लेते हुए लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कसरत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रैली में भाग ले रहे युवा और बच्चे इस प्रकार के नारे लगा रहे थे फिटनेस का डोज दो घंटे रोज और आजाद हिंदुस्तान जिंदाबाद। सुबह 8 बजे डिग्री कॉलेज मैदान में कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद शफीक और क्रिकेट अकादमी के संस्थापक एवं अहसास फाउंडेशन के चेयरमैन परवेज मलिक अफरीदी की अगुवाई में युवा एवं बाल खिलाड़ी फिटनेस रैली के लिए एकत्र हुए। जहां एसएचओ एसडी सिंह मुख्य अतिथि ने झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। रैली लोगों को जागरूक करते हुए नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होती हुई स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। मोहम्मद शफीक और परवेज मलिक ने बताया कि देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें