फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मेंढर से दो दुधारू पशु मुक्त कराए,तस्कर दबोचा,एक वाहन जब्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर पुलिस ने मंगलवार को जिले से तस्करी कर कश्मीर ले जा रहे दो दुधारू पशुओं को मुक्त कराते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मोहम्मद इमरान पुत्र वली मोहम्मद निवासी गांव भाटीधार (मेंढर) के रूप में हुई है। इस दौरान एक वाहन को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को मेंढर पुलिस की तरफ से मुख्य मार्ग पर एक नाका लगाया गया था। इस दौरान कश्मीर की तरफ जा रहे टाटा मोबाइल वाहन (जेके12ए-6198) को रोका गया। जांच के दौरान उसमें अवैध रूप से लदे दो दुधारू पशुआें को देख कर उनके बारे में चालक से पूछताछ की तो वह पशुआें को लेकर जाने के बारे में कोई उचित उत्तर दे पाया। उसके बाद पशुओं को ले जाने की अनुमति भी नहीं था। इसलिए पुलिस ने पशुओं को मुक्त कराते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें