फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से लापता युवक का मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। छह दिन से लापता युवक का क्षतविक्षत शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बहगुल नदी पार जंगल में मिला। शव पूरी तरह से गल चुका था। परिजनों ने शव के पास ही पड़े कपड़ों से उसकी शिनाख्त कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव शुक्लामई निवासी बृजपाल का 25 वर्षीय बेटा देवीदयाल छह जून को दोपहर के समय घर से निकला था, शाम तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। दो दिन बाद बृजपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे का पता लगाएं जाने की गुहार लगाई। पिता का कहना था कि देवी दयाल मानसिक रूप से कुछ कमजोर था। बताते है मंगलवार शाम करीब 7 बजे बहगुल नदी पार बसे रामपुर गांव के कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो वहां दुर्गंध थी, कुछ और अंदर जाने पर वहां कंकाल में तब्दील हो चुका क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था। मामले की जानकारी होते ही कुछ ही देर में वहां तमाम लोग पहुंच गए इधर, बेटे की तलाश में जुटे बृजपाल भी वहां पहुंचे। बृजपाल ने बताया शव के पास जो पैंट शर्ट पड़ी थी वह उसके बेटे देवी दयाल की थी। बृजपाल यह नहीं बता सके कि उनका बेटा घटनास्थल तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई। करीब 8:30 बजे कोतवाली पहुंचे मृतक देवीदयाल के चाचा पुत्तू ने पुलिस को पूरी बात बताई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हल्के के दरोगा नौबहार सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। मृतक के चाचा की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है। अभी इस संबंध में कोई तहरीर नही दी गई है। मृतक दो भाइयों में छोटा था, उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें