मीडिया से बात करते एस एस पी एंव अन्य अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। पाकिस्तान की तरफ से अवैध कब्जे वाले वाले जम्मू-कश्मीर के रास्ते हमारे बड़ी मात्रा में नशीली वस्तुओं को इस पार भेज कर युवाओं को नशे की गर्त में धकेलने की कोशिशें की जा रही हैं। हमारे मुस्तैद सुरक्षा बल, सेना एवं पुलिस पाकिस्तान की उन हरकतों को नाकाम बना रहे हैं।
यह कहना है एसएसपी रोहित बसकोत्रा का, जो रविवार देर शाम को पुंछ थाने में शनिवार को नियंत्रण रेखा के बगयालदरा क्षेत्र से पकड़ी गई 49 किलो हेरोइन को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित करने के अवसर पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में उपस्थित आतंकी संगठनों के साथ ही कुछ अफगानिस्तानी संगठन के इस पार नशीली वस्तुएं भेजे जाने के सबूत हमें प्राप्त हुए हैं। नियंत्रण रेखा से बरामद 49 किलोग्राम मादक पदार्थों के कुछ पैकेट्स पर शफीक हिलमंड करवां अल सादत अफगानिस्तान मिल्लत 999 और सुपर इंटरनेशनल 2017 मुहरें लगी हुई थीं। इस सिलसिले में पुुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस मौके पर एएसपी मुशीम अहमद, डीएसपी ऑपरेशन मुनीश शर्मा, डीएसपी हेडक्वार्टर नवाज अहमद और एसएचओ सुरेश्वर देव सिंह मौजूद रहे।