फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ सांस्कृतिक और शिल्प उत्सव का भव्य उद्घाटन, शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
पुंछ में सांसकृतिक एंव कला उत्सव मे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तूत करते कलाकार। - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी की तरफ से जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक और शिल्प उत्सव का शनिवार को कृष्ण चंद्र स्मृति डिग्री कालेज मैदान में हुआ। इसका उद्घाटन उपायुक्त इंद्रजीत ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पडर से कुड नृत्य, नाट्यरूट द्वारा डोगरी नृत्य, सदाकत अली द्वारा गोजरी नृत्य, सोनी म्यूजिकल ग्रुप के महेंद्र सोनी ने पंजाबी गीत, मोहम्मद ने गोजरी गीत की प्रस्तुति दी। रफ़ी, आशान असगर का पंजाबी गीत, शबनम परवीन का पहाड़ी नृत्य, अजीत का नुक्कड़ नाटक, सुगम नृत्य अकादमी का डोगरी नृत्य, गुलनाज और पार्टी का गोजरी चारा, रजिया अशरा का गोजरी गीत, स्थानीय कलाकारों खुर्शीद राथर, संजय चमकीला एवं साथियों द्वारा पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में पहले दिन का समापन निहंग सिंहों द्वारा गतका की प्रस्तुति से हुआ, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों और स्थानीय लोगों के बीच निकटता लाने एवं सांस्कृतिक जागरूकता फैलाने के लिए उत्सव के दौरान स्थानीय लोक संगीत और नृत्य रूपों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला विकास परिषद अध्यक्ष ताजीम अख्तर ने कहा कि इस तरह का उत्सव स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को धन्यवाद दिया कि वह जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी के माध्यम से इस तरह की सांस्कृतिक पहल के लिए केंद्र सरकार के संस्कृति विभाग ने देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन

इस मौकेपर अतिरिक्त सचिव जेकेएएसीएल संजीव राणा, डॉ. अलमदार हुसैन शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें