फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर उपजिला में पुलिस दल पर ग्रामीणों का हमला दो एस पी सहित तीन जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। लड़की के अपहरण मामले में एक संदिग्ध को घर से पकड़ कर ले जा रहे पुलिस दल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठियों और पथराव में दो एसपीओ समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। हमलावर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छुड़ाकर ले गए। आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों के दल को भागकर जान बचानी पड़ी। अतिरिक्त पुलिस भेजकर घायल जवानों को मेंढर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान निसार खान, रिजवान खान एसपीओ और सिपाही शाहिद अली खान के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेंढर के अंतर्गत आने वाले गुरसाई थाने से एक पुलिस दल पिछले माह हुए एक लड़की के अपहरण को लेकर जारी जांच को आगे बढ़ाते हुए गांव हरनी गुलुता में गया था। इस दौरान पुलिस दल द्वारा गांव के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इस पर उस व्यक्ति के परिजनों सहित गांव के दर्जनों लोगों महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया और पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को छुड़ा कर भगा दिया। इसके बाद पुलिस पर हमला करने वालों ने पुलिस जवानों पर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। इसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
ग्रामीणों विशेष कर महिलाओं ने पुलिस जवानों पर इतने जोरदार तरीके से पत्थरबाजी की जा रही थी कि पुलिस जवान जान बचाने के लिए आगे-आगे भाग रहे थे, और हमला करने वाले उनके पीछे भाग रहे थे। इस हमले के दौरान गांव के किसी व्यक्ति द्वारा काफी दूर से बनाया गया एक वीडियो भी जिले भर में वायरल हो रहा है। इसमें आगे-आगे पुलिस जवान भाग रहे हैं। महिलाएं पत्थरबाजी करते हुए उनके पीछे दौड़ रही हैं। उधर पुलिस जवानों पर हमले की जानकारी मिलने के बाद थाने से अन्य जवानों ने मौके पर पहुंच कर घायल जवानों एवं उनके साथियों को वहां से निकाला। उधर समाचार लिखे जाने तक गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इस बारे में गुरसाई थाने के एसएचओ का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें