पुंछ। पुलिस ने रविवार शाम को मुगलरोड के रास्ते की पशु तस्करी के एक प्रयास को नाकाम बनाते हुए पांच पशुओं को मुक्त कराकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। जबकि पशु ले जा रहे एक वाहन को पकड़ कर थाने पहुंचाया। पशु तस्कर एवं वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
रविवार देर शाम को एसएसपी डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर एसएचओ सुरेश्वर सिंह ने जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर कलाई क्षेत्र में नाका लगाया। इस दौरान पुंछ की तरफ से मुगलरोड के रास्ते कश्मीर की तरफ जा रहे एक टाटा मोबाइल वाहन को जांच के लिए रोका गया तो उसका चालक पुलिस से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर भाग निकला। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें पांच पशुओं को पाया। जिन्हें कश्मीर ले जाया जा रहा था। एचएसओ ने वाहन को सीज कर पशुओं को मुक्त कराते हुए वाहन को थाने पहुंचाया।