पुंछ जिले के मेंढर में 5400आक्सी टोसिन के टीकों के साथ पकडा गया आरोपी
- फोटो : POONCH
पुंछ। मेंढर पुलिस ने प्रतिबंधित आक्सीटोसिन के 5400 टीके बरामद कर एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद शफीक निवासी मेंढर के रूप में हुई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि इतनी मात्रा में यह टीके इसके पास कहां से आए। इनकी आपूर्ति कहां-कहां किस-किस को की जानी थी।
जानकारी के अनुसार मेंढर पुलिस ने एसडीपीओ मेंढर जाहिर अब्बास जाफरी के निर्देश पर एसएचओ मंजूर अहमद कोहली की अगुवाई में बस अड्डे के पास एक दुकान पर छापा मारकर 5400 आक्सीटोसिन के टीके बरामद किए एवं दुकान मालिक को हिरासत में ले लिया।