पुंछ जिले के सावजियां माडल हायर सकैंडरी स्कूल में सैनटाईजेशन करते सेना के जवान
- फोटो : POONCH
पुंछ। गमंडी तहसील में नियंत्रण रेखा पर सावजियां क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल की तरफ से विंटर जोन के स्कूलों के खुलने से पहले सैनिटाइजेशन और फॉगिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियंत्रण रेखा के करीब स्थित माडल हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य अनवर खान के आग्रह पर सैनिटाइजेशन को अंजाम दिया गया। सैना के जवानों ने प्रधानाचार्य कार्यालय, सभी कक्षाओं के कमरों, लाइब्रेरी, लेबोरेटरी और स्कूल में छिड़काव किया।
उधर प्रधानाचार्य अनवर खान ने सेना का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सेना हमेशा ही लोगों का हर प्रकार से सहयोग करती है। उपराज्यपाल प्रशासन और शिक्षा विभाग की तरफ से एक मार्च से सर्दियों की छुट्टियों के बाद खुलने वाले विंटर जोन के स्कूलों में सैनिटाइजेशन कराने के आदेश जारी किए थे।