पुंछ। जिले में अग्रिम पंक्ति में काम करने वालों को कोरोना से सुरक्षा प्रदान करने अभियान को आगे बढ़ाते हुए आए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले भर के साथ ही पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पुलिस जवानों और अधिकारियों को बूस्टर डोज का टीकाकरण अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के पुरुष एवं महिला जवानों एवं अधिकारियों को बूस्टर डोज लगाई गई।
बूस्टर डोज लगवाने वालों ने कहा कि इससे हमें हमारा कर्तव्य निभाने में ओर अधिक सहायता मिलेगी और हम बेखौफ होकर ड्यूटी को अंजाम दे पाएंगे। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि गत माह केंद्र सरकार के निर्देश पर साठ वर्ष आयु से अधिक के नागरिकों के साथ ही अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत हमने सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मचारियों एवं अधिकारियों को बूस्टर लगाई गई। आज से पुलिस कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। ऐसी क्रमवार सभी अग्रिम पंक्ति में काम करने वालों को डोज लगाई जाएगी।
सबसे पहले बूस्टर डोज का टीका लगवाने वाले एसआई रंजीत सिंह और हेडकांस्टेबल अफसाना कौसर ने कहा कि हमारा काम ही लोगों के बीच रहना है। हमें हर जगह ड्यूटी करनी पड़ती है। हमने पहले दो टीके लगवा रखे हैं।तीसरे टीके बूस्टर डोज लगाने की घोषणा की गई थी। तो हम अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे।